फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर जोन बना जालंधरी सराय मोहल्ला, दो जोन और सात सेक्टर में बटे इलाके

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में एक कोरोना संक्रमित मिलने पर जालंधरी सराय इलाके को सुपर जोन बना दिया गया है। तो वहीं इस इलाके को दो जोन और सात सेक्टर में विभाजित किया गया है। इस इलाके में आने जाने की बात छोड़िए किसी को अपने घर से बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं है। यहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी मास्क लगाकर ड्यूटी करेंगे। बाकी लोगों को घर-घर जरूरी सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। जालंधरी सराय और लोटनपुरा इलाके को प्रथम जोन में शामिल किया गया है। इस जोन के प्रभारी बीएसए रामपाल राजपूत बनाए गए हैं। इनके साथ कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह और राजस्व निरीक्षक दरबारीलाल पाठक रहेंगे। वहीं दूसरे जोन गोपी चौक, पक्का बाग की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी हेमंत सिंह को दी गई है। उनके साथ सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम और राजस्व निरीक्षक ओमकार सिंह लगाए गए हैं। तो वहीं सात सेक्टरों में ईपी सेंटर सेक्टर में सहायक विकास अधिकारी जगत शशिकांत शर्मा, एसआई बिनावर अजय कुमार रहेंगे। लोटनपुरा सेक्टर की जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत उझानी बनारसी लाल रस्तोगी और एसआई उपदेश कुमार सिंह को दी गई है। वहीं लालपुल सेक्टर में सहायक अभियंता सिंचाई परियोजना विकासवीर और एसआई हरेंद्र सिंह तेवतिया तैनात किए गए हैं। छह सड़का सेक्टर पर सहायक अभियंता नलकूप खंड जयप्रकाश और एसआई हरिसिंह पाल तैनात हैं। तो वहीं गोपी चौक सेक्टर पर जिला बचत अधिकारी राकेश सिंह और एसआई पुण्डीर सिंह तैनात हैं। इधर, सम्राट अशोक नगर सेक्टर पर अनुदेशक प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार और एसआई नेपाल सिंह लगाए गए हैं। उधर, सातवें शिवपुरम सेक्टर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेश चंद्र गिरी और एसआई सुमेर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। हॉट स्पॉट एरिया में यहां लगाए गए बैरियर: शहर के हॉट स्पॉट एरिया में ईपी सेंटर के सामने वाली गली में अंतिम छोर पर और पूर्वी छोर पर, लोटनपुरा में दक्षिणी मजार के पास, मजार के सामने गली में, ईपी सेंटर के सामने हसन घेर वाली गली में, लाल मस्जिद के सामने, इमली तिराहा, लोटनपुरा तिराहा, मनोज मसीह के घर के सामने गली में, पक्का बाग सचिन मौर्य के घर के पास, गोपी चौक और इमली तिराहे के बीच से पक्का बाग को जाने वाली गली में, इकबाल मेंबर की टाल के पास, डॉ. अमर सिंह के सामने फकीरी सराय, फकीरी सराय से लालपुर जाने वाली सड़क पर, लालपुल तिराहा, नाहरखां सराय, अल्फारिया हॉस्पिटल के पास, मथुरिया तिराहा, जेसी टॉकी वाला तिराहा, घंटाघर चौराहा प्रथम, घंटाघर खैराती चौक, नेहरू चौक, नगर पालिक पश्चिमी गेट, छह सड़का, एसबीआई तिराहा, गोपी चौक, जोगीपुरा तिराहा, शिव मंदिर चौराहा, वीमार्ट वाली गली जोगीपुरा, लावेला चौक, अंदरूनी मस्जिद के सामने आदि समेत 43 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। ये दिए गए निर्देश : हॉट स्पॉट एरिया में पुलिस कर्मियों और राजस्व कर्मियों की 12-12 घंटे के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है। सभी जोनल और सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणकर लॉकडाउन का पालन कराएंगे। किसी को घर से बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा। सभी कर्मचारी मास्क लगाकर ड्यूटी करेंगे और सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लोगों को घर घर जरूरी सेवाएं पहुंचाने का व्यवस्था करेंगे। कोई अधिकारी या कर्मचारी अपना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सफाई कर्मचारी को बैरंग लौटाया : शहर में गोपी चौक निवासी एक सफाई कर्मचारी बिल्सी क्षेत्र में तैनात है। कर्मचारी शनिवार सुबह वह किसी तरह अपनी बाइक ड्यूटी के लिए निकल गया था लेकिन जब वह दोपहर के समय वापस लौटा तो पुलिस कर्मियों ने उसे मथुरिया गेट के बैरियर पर ही रोक लिया गया। सफाई कर्मचारी ने पुलिस कर्मियों से कहा कि उसका घर थोड़ा आगे है। वह सफाई कर्मचारी है। उसने अपना पास और वाहन पास भी दिखाया लेकिन पुलिस ने उसे बैरियर के अंदर नहीं आने दिया। आखिरकार उसे बैरंग लौटना पड़ा। शहर के हॉट स्पॉट एरिया को दो जोन और सात सेक्टर में विभाजित किया गया है। इनमें जालंधरी सराय को सुपर जोन बनाया गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि इस इलाके में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकलें। बाकी उनको जरूरी सेवाएं घर-घर पहुंचाई जाएगी। -अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें