फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में जैनियों ने वितरित किया गन्ने का रस

विज्ञापन
बिल्सी में गन्ने के रस का वितरण करती ममता शाक्य। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर में अटल चौक पर बुधवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार दिवस के अवसर पर श्री तिखाल वाले बाबा सेवा समिति की ओर से जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने गन्ने के रस का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी को छह माह के बाद प्रथम बार गन्ने के रस से आहार दिया गया था। इस पर्व को जैन समुदाय के लोग दान दिवस के रूप में मनाते है। मीडिया प्रभारी प्रशांत जैन ने बताया कि मान्यता है कि भगवान आदिनाथ ने ही सबसे पहले समाज में दान का महत्व समझाया था, इसलिए जैन धर्म के लोग आहार दान, ज्ञान दान, औषधि दान करते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ़ टीटू जैन, अनिल कुमार सोनी, मयंक जैन, अरुण जैन, नीरज जैन, निर्भय जैन, अभिषेक वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, राजाराम शाक्य, ओमवीर शाक्य, सौरभ कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें