सियार के हमले में घायल चंद्रपाल। संवाद
बदायूं। जिले में सियार खूंखार हो गए है। दहगवां के गांव रदनोल अजीजपुर गांव निवासी चंद्रपाल खेत पर गए थे। अचानक सियार ने उनपर हमला कर दिया। सियार देखकर जंगली कुत्तों के झुंड ने उसको मार गिराया। वहीं, घायल का सीएचसी पर उपचार किया गया।
चंद्रपाल ने बताया कि बुधवार को वह खेत पर जा रहा था कि अचानक सियार ने हमला कर दिया। पहले तो वह भेड़िया समझा लेकिन कुत्तों ने उसको मार दिया तब पता लगा कि वह सियार है। वहीं, बुधवार की शाम को अचानक शहर के मोहल्ला गद्दी चौक में सियार घुस आया। लोगों ने भेड़िया समझकर उसको पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह अधमरा हो गया। सूचना पर पशु प्रेमी मौके पर पहुंचे और घायल सियार को उठाकर ले गए। उन्होंने उसका उपचार कराया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी हालत में सुधार सामने आया है।
तीसरे दिन भी दौड़ी वन विभाग की टीम
अलापुर। गांव कटिया और उरौलिया के खेतिहर इलाके में किसानों ने सियार देख लिया और भेड़िया देखने का शोर मचा दिया। तीसरे दिन भी इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम दौड़ी। छानबीन में पता लगा कि भेड़िया नहीं बल्कि सियार था। दो दिन पहले भी खेत पर काम कर रहे किसानों ने भेड़िया जैसा जानवर होने की चर्चा की थी। संवाद