फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ भाई-बहन को मिले मां-बाप: इटली के दंपती ने लिया गोद, चार साल पहले लावारिस मिले थे दोनों

Tue, 11 Apr 2023 05:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

छह वर्षीय राजू और सात वर्षीय साहिबा वर्ष 2019 में मुजफ्फरनगर जिले में लावारिस मिले थे। उन्हें बाल गृह बदायूं भेज दिया गया था। अब दोनों बच्चों को कानूनी प्रक्रिया के तहत इटली के दंपती ने गोद ले लिया। 
विज्ञापन
इटली के दंपती के गोद में बैठे दोनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में ढाई साल से बालगृह में पल रहे अनाथ भाई-बहन को इटली के दंपती ने गोद लिया है। सोमवार को इटली के सियाना शहर से आए दंपती फ्रैंको बेकआती और एंजेला मांजी दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए। बालगृह के कर्मचारियों ने नम आंखों से दोनों बच्चों को टीका लगाकर विदा किया।
विज्ञापन


छह वर्षीय राजू और सात वर्षीय साहिबा वर्ष 2019 में मुजफ्फरनगर जिले में लावारिस अवस्था में मिले थे। कुछ दिन वह बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर में रहे। बाद में उन्हें बाल गृह बदायूं भेज दिया गया था। तब से दोनों भाई-बहन यहीं रह रहे थे।

 

विज्ञापन

वर्ष 2019 में दंपती ने किया था आवेदन 

दोनों बच्चे बाल गृह के कर्मचारियों से काफी घुलमिल गए थे। वर्ष 2019 में ही इटली के फ्रैंको बेकआती और उनकी पत्नी एंजेला मांजी ने दोनों को गोद लेने के लिए कारा वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। दोनों देशों की एंबेसी से उनके आवेदन और प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई।

कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दंपती सोमवार को बाल गृह शिश नेकपुर पहुंचे। उन्होंने बालगृह के बाकी अनाथ बच्चों को गिफ्ट दिए। राजू और साहिबा को इटली जाते देखकर बाल गृह के बच्चे और कर्मचारी रो पड़े। उन्होंने दोनों भाई-बहन को तिलक लगाकर विदा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें