छह सड़का स्टेशन रोड पर इंजन में पानी भरने से बंद पड़ी बाइकें। संवाद
बदायूं। जिले में कई दिनों से हो रही बारिश रविवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। शनिवार को पूर्वाह्न से शुरू हुई बारिश साढ़े तीन बजे तक लगातार होती रही। उसके बाद भी देर शाम तक रूक-रूककर बारिश होती रही। इससे आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। जिले में शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे। हल्की हवा चलने से मौसम में गर्मी नहीं थी। लेकिन पूर्वाह्न के बाद में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रही। वहीं शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक दो एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जिले में मध्यम गति से बारिश की संभावना है। साथ ही 18 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से हवा चलने की उम्मीद है।
अधिकारी गाड़ियों से निकल गए...जल भराव से जूझती रही जनता
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर के विभिन्न हिस्सों में आम जनता शनिवार को दिन भर जल भराव से जूझती रही। लावेला चौक से जोगीपुरा मार्ग पर कमर तक पानी भरा। मधुबन कॉलोनी में रिक्शा और वाहन पलटते-पलटते बचे। आवागमन बाधित रहा। लोगों का कहना था कि अधिशासी अधिकारी हों या फिर जनप्रतिनिधि वे तो कार में बैठकर निकल जाते हैं, जल भराव से उन्हें जूझना पड़ता है। मार्ग पर पैदल चल पाना भी दुश्वार है।
इससे शहर से लेकर देहात की सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। बारिश रुकने के बाद भी कई घंटों तक बारिश का पानी सड़कों से नहीं हट सका। शहर में परशुराम चौक, छह सड़का, गांधी ग्राउंड, जोगीपुरा आदि जगहों की सड़कों पर दिनभर जलभराव रहा। अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को निर्देश गए हैं कि कहीं जल भराव हो रहा है तो उसे रोकने के लिए नालों की सफाई करें। वह खुद भी निरीक्षण करेंगे।
छह सड़का स्टेशन रोड पर इंजन में पानी भरने से बंद पड़ी बाइकें। संवाद
छह सड़का स्टेशन रोड पर इंजन में पानी भरने से बंद पड़ी बाइकें। संवाद
छह सड़का स्टेशन रोड पर इंजन में पानी भरने से बंद पड़ी बाइकें। संवाद