बिल्सी के गुधनी में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में हिस्सा लेते लोग। संवाद
बिल्सी। गांव गुधनी के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में रविवार को आर्य समाज की ओर से साप्ताहिक सत्संग किया गया। पंडित प्रश्रय आर्य जय ने यज्ञ कराया। ईशा आर्य, कौशकी रानी, मोना आर्य ने वेद पाठ किया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के नाम पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जा सकता। स्वतंत्रता के नाम पर स्वच्छंदता को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोई भी समाज व राष्ट्र सभ्यता व संस्कृति के बल पर ही खड़ा है। दुख की बात है कि राम कृष्ण के इस देश में सनातन सभ्यता तेजी से पतित होती जा रही है। उन्होंने कहा माता-पिता को चाहिए कि बच्चों पर बचपन से ही ध्यान दें। प्रयास करें कि गलत दोस्तों की संगत में पड़कर वह बिगड़ न जाएं। बच्चों को संस्कारी बनाना ही माता-पिता का मुख्य कर्तव्य है। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन गाए। इस मौके पर संतोष कुमारी, सुखबीर सिंह, अनुज कुमार सिंह, दुर्वेश सिंह, राकेश आर्य, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।संवाद