फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना योग स्वस्थ रहना असंभव : स्वामी संकल्पदेव

विज्ञापन
दहगवां के ​योग ​शिविर में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। सिद्ध मनोकामेश्वर नाथ धाम मंदिर में स्वामी संकल्प देव महाराज एवं योगाचार्य हरेंद्र सिंह आर्य के सानिध्य में एक दिवसीय योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी संकल्प देव ने कहा कि योग के बिना जीवन अधूरा है, योग जीवन जीने की कला है। बिना योग किए स्वस्थ रहना असंभव है। योगाचार्य हरेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि योग का आध्यात्मिक पक्ष बहुत विराट है। योग यात्रा में बीच के अवरोध रूपी रोग तो स्वत: ही समाप्त हो जाते हैं। पूर्व प्रधान इंजीनियर मयंक गुप्ता ने प्रत्येक दिन योग करने का संकल्प लिया। कहा कि भविष्य में योग के कार्यक्रमों में सभी प्रकार से सहयोग करेंगे। इस मौके पर नरेश चंद्र गुप्ता, लोकमन प्रकाश वर्मा, जयवीर राणा, दीपक वर्मा, अमित गुप्ता, पप्पू गुप्ता , योगेंद्र गुप्ता, अरुण गुप्ता, अशोक शाक्य, भोले गुप्ता, नवल गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें