उझानी में घंटाघर मार्केट में टूटी पड़ी गिरल।
उझानी। घंटाघार मार्केट के प्रथम तल पर दुकानों के सामने लगी लोहे की ग्रिल गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक युवक बाल-बाल बच गया। हालांकि व्यापारी आगे भी ग्रिल से हादसे का अंदेशा जता रहे हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई के प्रदेश मंत्री अभिनव सक्सेना ने बताया कि घंटाघर मार्केट के प्रथम तल पर 30 से अधिक दुकानें बनी हैं। दुकानों के सामने लगी लोहे की ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई है। तीन दिन पहले ग्रिल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि वहां खड़ा ग्राहक उसकी चपेट में नहीं आया, वरना वह घायल हो जाता। ग्रिल अगर गिरी तो सड़क पर राहगीर भी चपेट में आ सकते हैं। संवाद