फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आरक्षण पर आपत्तियों की जांच पूरी, शासन को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों से आईं थीं 25 आपत्तियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले की नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों से आईं 25 आपत्तियों की जांच पूरी हो गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है। कौन से वार्ड का आरक्षण बदला जाएगा। यह शासन से तय होगा। फिलहाल कुछ वार्डों का आरक्षण बदले जाने का अनुमान है। इस पूरी रिपोर्ट को जिला स्तर से गोपनीय रखा गया है।
निकाय चुनाव में जारी आरक्षण को लेकर शुक्रवार शाम तक चार नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों से 25 आपत्तियां आईं थीं। इनमें सबसे ज्यादा बदायूं नगर पालिका परिषद से आपत्तियां आईं थीं। बदायूं से नौ, ककराला से तीन, बिसौली से दो और दातागंज नगर पालिका परिषद से एक आपत्ति आई। वहीं नगर पंचायत इस्लामनगर से दो, अलापुर से तीन, उसावां से दो, उसहैत, कछला और सैदपुर से एक-एक आपत्ति आई। इसके बाद आपत्तियों की अलग-अलग अधिकारियों से जांच कराई गई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि शनिवार को आपत्तियों की जांच भी पूरी हो गई। सभी जांच अधिकारियों की रिपोर्ट बनाकर शाम तक शासन को भेज दी गई। फिलहाल कौन से वार्ड का आरक्षण बदला जा सकता है। इसका पता नहीं चला है लेकिन अनुमान जरूर लगाया जा रहा है कि कुछ वार्डों का आरक्षण बदला जा सकता है। इसमें अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि जिस वार्ड से सबसे ज्यादा आपत्तियां आई हैं। वहां का आरक्षण बदले जाने की संभावना है। अब वार्डों के आरक्षण की आखिरी सूची का प्रकाशन शासन से होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम तक जो भी आपत्तियां आईं थीं उनकी जांच करा ली गई है। उनकी एक रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई है। वहीं से आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।- मनोज कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें