फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेपर खराब होने पर इंटरमीडिएट के छात्र ने की आत्महत्या

विज्ञापन
(02 बीडीएन-04)मृतक राघव।
विज्ञापन
- बुधवार को भौतिक विज्ञान का पेपर देने के बाद घर आकर खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

- अलापुर क्षेत्र के कस्बा म्याऊं का मामला, परिजनों में मची चीख पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में पेपर सही न होने पर इंटरमीडिएट के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
कस्बा म्याऊं निवासी भास्कर पाठक का 17 वर्षीय पुत्र राघव पाठक कस्बे के ही शिवाजी शिशु मंदिर में इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके स्कूल का सेंटर सतदेव इंटर कॉलेज जवाहरनगला में पड़ा था। बुधवार को उसका भौतिक विज्ञान का पेपर था। वह घर से पेपर की पूरी तैयार करके परीक्षा देने गया। पेपर देने के बाद वह घर आया तो उसे लगा कि पेपर खराब हो गया है। परिजनों के अनुसार, पेपर खराब होने का जिक्र उसने किया था, जिसके बाद से वह तनाव में आ गया था। इसी आशंका के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर बुधवार रात करीब नौ बजे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी होने पर उसके परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत से उसके सहपाठी भी परेशान हैं। स्कूल प्रबंधन ने भी उसकी मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें