बदायूं। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर डीएम ने छह अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों से तीन दिन में जवाब मांगा है।
डीएम ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर संदर्भों का निस्तारित कराने जाने के लिए फोन समेत आईजीआरएस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया, परंतु उन्होंने समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया। इस पर खंड विकास अधिकारी बिसौली, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दातागंज, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड सिंचाई विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रुदायन, प्रभारी चिकित्साधिकारी, वजीरगंज तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा है कि इन अधिकारियों ने शिकायत प्रणाली के प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण न किया जाना शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही का परिचायक है।