फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अतिरिक्त नावों लगाने के निर्देश, बिजली की हो वैकल्पिक व्यवस्थ

Fri, 12 Jul 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दातागंज क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र ग्राम हजरतपुर का दौरा करते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ तहसील दातागंज के ग्राम हजरतपुर, हर्रायपुर, मौजमपुर, गढ़िया रंगीन पैगमपुर आदि गांवों का दौरा किया। बाढ़ ग्रस्त गांवों में दो अतिरिक्त नावों को लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


हजरतपुर के निरीक्षण के दौरान ग्राम वासियों से वार्ता कर आश्वस्त किया कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम वासियों को खाद्यान्न, शुद्ध जल, स्वास्थ्य, दवाइयां आदि समुचित रूप से उपलब्ध हों। उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग उमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें