फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर हटाए, थाने के मुंशी समेत चौकी इंचार्ज सवालों के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अवैध वसूली के मामले में एसएसपी ने इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार बिश्नोई को हटा दिया है लेकिन इस मामले में मुंशी समेत चौकी इंचार्ज भी सवालों के घेरे में है। अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में ओरछी चौराहे पर खुलेआम अवैध वसूली के पांच दिन पहले कई वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद अधिकारियों की फटकार पर हरकत में आई पुलिस ने इस गिरोह के चार लोग पकड़े गए। यह खेल लंबे समय से चल रहा था और इस धंधे में और भी लोग शामिल हैं। पूरा धंधा थाना पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था।
पुलिस के इशारे पर ही हाईवे पर जमकर अवैध वसूली हो रही थी। बाकायदा थाना पुलिस को वसूली का हिस्सा पहुंच रहा था। सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह संभल जिले के एक थाना क्षेत्र में भी अवैध वसूली कर रहा था। जब पुलिस की मामले में फजीहत हुई तो एसएसपी ने फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार विश्नोई को हटा दिया लेकिन इस धंधे में थाना मुंशी समेत चौकी इंचार्ज भी सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन

इस मामले में अभी तक अन्य आरोपी नहीं पकड़े गए हैं और न ही थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इससे माना जा रहा है कि अधिकारी भी अवैध वसूली पर पर्दा डालने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें