फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रभारी निरीक्षक उसहैत तीन दिसंबर तक आरोपी को पकड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मित्र पाल सिंह ने प्रभारी निरीक्षक उसहैत को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

भरण-पोषण की वसूली के एक मामले में थाना उसहैत के गली नंबर आठ निवासी इकबाल की गिरफ्तारी और वसूली वारंट न्यायालय से जारी है। न्यायालय ने पैरोकार के माध्यम से थाना पुलिस को वारंट प्राप्त करा दिए गए थे। केस में सुनवाई दो सितंबर को हुई थी, लेकिन पुलिस ने न तो आरोपी की गिरफ्तारी की और न ही वारंट तामील कराए गए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर बृहस्पतिवार को न्यायालय ने नोटिस जारी कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से से कोर्ट में अपना पक्ष रखने व स्पष्टीकरण देने को कहा है। न्यायालय ने कहा है कि तीन दिसंबर तक आरोपी को गिरफ्तार करें या फिर वसूली राशि न्यायालय में जमा कराई जाए। न होने पर व्यक्तिगत रूप से पेश होकर स्पष्टीकरण दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें