बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े डंपर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दरोगा की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दरोगा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूलरूप से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के वार्ड नंबर एक के रहने वाले सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार बदायूं पुलिस लाइन में तैनात थे। हाल ही में वह हेड कांस्टेबल से प्रमोशन पाकर दरोगा बने थे। रविवार की रात ढाई बजे वह बरेली से बदायूं आ रहे थे।