फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मासूम छात्र को पीटा, मदरसा के प्रबंधक पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर क्षेत्र के ग्राम उरौलिया में मदरसा प्रबंधक पर कक्षा एक के छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मदरसा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम उरौलिया निवासी सीमा पत्नी आतिफ का कहना है कि उसका सात साल का बेटा शबी मदरसा अलमजीद पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। स्कूल का प्रबंधक नजीरुल हसन है। सीमा का आरोप है कि चार मई को उसका बेटा मदरसा में पढ़ने गया था। पढ़ाई के दौरान उसका बेटा किताब नहीं पढ़ पाया, जिससे नजीरुल हसन ने उसके साथ लात घूंसों से मारपीट कर दी। उसको डंडे से भी खूब मारा, जिससे उसके पीठ पर निशान पड़ गए। जब उन्हें इसके बारे में जानकारी हुई तो वह शिकायत करने मदरसा पहुंच गईं। उन्होंने जब प्रबंधक से मारपीट करने के संबंध में पूछा तो उन्होंने गाली-गलौज कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें