जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव दूधवा में बुधवार शाम एक मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। बताते हैं कि दूधवा निवासी रूम सिंह का दो वर्षीय बेटा सर्वेंद्र बुधवार शाम घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति तेजी से ट्रैक्टर चलाता हुआ लाया। इससे सर्वेंद्र ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। उसके शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। संवाद