फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने गिराया थाने का वायरलैस सेट टावर, फॉलोअर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। गुरुवार शाम बंदरों ने कादरचौक थाने में लगा वायरलैस सेट गिरा दिया। इसकी चपेट में आने से थाने का फॉलोअर घायल हो गया। बताते हैं कि शाम के समय बंदरों का झुंड सड़क से भागता हुआ थाने में घुस आया। कई बंदर थे, वह एक दूसरे से लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते थाने के वायरलैस टॉवर पर चढ़ गए और उन्होंने उसे हिलाना शुरू कर दिया। उसी दौरान फॉलोअर नत्थूलाल (50) बंदरों को भगाने के लिए पहुंच गए। उन्होंने बंदरों को भागने का प्रयास किया तभी टॉवर उनके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे थाने में हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया जहां उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। फॉलोअर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें