डीएम के निर्देश पर एआरटीओ और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी जुटे
बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं से कछला तक नौ ब्लैक स्पॉट चिह्नित
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रांतीय खंड के एक्सईएन ने अपनी टीम इस काम में लगाई। वहीं एआरटीओ अमिताभ राय इसमें सहायक बने। बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं से कछला तक कछला ब्रिज, छतुइया, नौयोरा, जालंधरी सराय, हनुमान मंदिर के पास पुल समेत छतुइया पुल और कछला पुल समेत नौ ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर स्पीड ब्रेकर बनाए और काले व सफेद कलर से सड़कों पर चिह्न बनाए। संकेतांक लिखे गए और रिफ्लेक्टर लगाए। ताकि दिन और रात दोनों समय ये साफ दिखाई दें। इस काम में सहायक अभियंता विजय कुमार, एआरटीओ अमिताभ राय, अवर अभियंता सूबे सिंह और अवर अभियंता हरप्रसाद आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इसी हाईवे पर बदायूं और बरेली के मध्य भी चार ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनमें नवादा, रसूला शामिल हैं। इन पर अभी संकेतांक नहीं बन सके हैं। इस मार्ग पर फोरलेन का कार्य जारी है।