सहसवान। एक युवक ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बना सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इससे बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस को आरोपी के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बसपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अनोखे लाल, भीम आर्मी जिला प्रभारी शाकिर अंसारी, जिला संगठन मंत्री बदाम सिंह आदि ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव टोंटपुर निवासी एक युवक ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की र्है। वह वीडियो सोशल मीडिया पर है। इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद