फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मां भगवती के जगराते में झांकियों ने मनमोहा

विज्ञापन
(31 बीडीएन-54)बिल्सी के बैरमई गांव में आयोजित जागरण में झांकी पेश करता कलाकार।संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बैरमई बुजुर्ग के सिद्धपीठ मंदिर पर बृहस्पतिवार की रात मां भगवती का जागरण हुआ। बाद हवन-पूजन कर ज्योति प्रज्वलित की गई। नव ज्योति प्रचंड मंडल के कलाकारों के साथ ही काशीपुर के अन्नू पागल, अमरोहा की कामना राज, मास्टर रामसेवक, अमित सक्सेना आदि ने माता रानी का गुणगान किया। बीच-बीच में भगवान गणेश, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा, हनुमान जी की सुंदर झांकियां पेश की गईं। सुबह में आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। आयोजन में मंदिर के व्यवस्थापक प्रवेश कुमार, पप्पू मौर्य, अमित माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें