बदायूं। जनपद न्यायाधीश के आदेश पर वर्ष 2026 में दो चतुर्थ शनिवार को भी न्यायालयों में न्यायिक कार्य होगा।
उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के कैलेंडर के अनुसार 28 मार्च 2026 एवं 25 अप्रैल 2026 को जनपद के समस्त न्यायालय व कार्यालय खुले रहेंगे। स्थानीय अवकाश के तहत 26 अगस्त (बारावफात), 28 अगस्त (रक्षाबंधन), 11 नवम्बर (भैयादूज), 23 नवंबर (ककोड़ा मेला) एवं 24 नवम्बर (गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा) को न्यायालय बंद रहेंगे। वहीं अतिरिक्त अवकाश में 15 फरवरी (महाशिवरात्रि), 19 अक्तूबर (महाअष्टमी) तथा दीपावली का अवकाश 10 नवंबर 2026 को घोषित किया गया है। संवाद