बदायूं। परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके तहत बदायूं डिपो की ओर से एक स्लोगन भी जारी किया गया है, जो है एक पेड़ मां के नाम...। निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से लेकर चालक, परिचालक व लिपिक तक को कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर 2125 पौधे लगाएंगे।
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि पौधे लगाने का अभियान शुरू किया गया है। निगम की ओर से प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को कम से कम पांच-पांच और 20-20 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। अगर यह पौधे लग गए और बड़े हो गए तो काफी हद तक वातावरण पर असर पड़ेगा। पेड़ों की संख्या भी बढ़ेगी।