शहर के नेहरू शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में रविवार को उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) की राज्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। चार पालियों में हुई परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण निपट गई। इसमें 29 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जबकि सभी पालियों में 913 ने परीक्षा दी। पहली बार बदायूं में केंद्र बने दास कॉलेज में यूपीटीयू की प्रवेश परीक्षा हुई। इससे पहले तक प्रवेश परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को बाहरी जिलों की दौड़ लगानी पड़ती थी। इस व्यवस्था से स्टूडेंट्स ने राहत भी महसूस की, हालांकि कई आसपास के आवेदक यहां परीक्षा देने पहुंचे थे। सुबह सात बजे हुई पहली पाली में 57 स्टूडेंट्स परीक्षा में शािमल हुए। जबकि दस बजे से हुई परीक्षा में 749 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीसरी पाली में 114 ने परीक्षा दी। जबकि चौथी पाली में 12 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई।