फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता को मायके में छोड़ गए ससुराल वाले, हालत गंभीर

Sun, 08 Sep 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव वनगढ़ में विवाहिता को ससुराल वाले मायके में छोड़ गए। तबीयत खराब होने पर विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव वनगढ़ निवासी लियाकत की बेटी की शादी प्रेम-प्रसंग के चलते गांव के ही अजमल पुत्र वसी अहमद के साथ दो माह पहले हुई थी। अजमल दिल्ली में काम करता है। शादी के कुछ दिनों बाद ही अजमल काम करने के लिए दिल्ली चला गया। मायके वालों का आरोप है की अजमल के परिवार वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। शनिवार तड़के महिला के ससुराल वाले उसे मरणासन्न हालत में मायके में दरवाजे पर छोड़ गए। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। मायके वालों ने विवाहिता के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है। वहीं ससुराल वालाें की तरफ से विवाहिता के मायके वालों द्वारा घर में आकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस का कहना है की महिला की हालत में सुधार होने पर उसके बयान लिए जाएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें