फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुधनी में ‘यज्ञ महोत्सव- 2015’ की तैयारी तेज

Sun, 19 Apr 2015 08:12 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज गुधनी के तत्वावधान में विगत 101 वर्षो से मनाएं जा रहे वार्षिकोत्सव को यज्ञ महोत्सव-2015 के नाम से आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर महोत्सव के निर्देशक आचार्य संजीव रुप की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस बार महोत्सव प्राथमिक स्कूल में तीन से सात जून तक मनाया जाएगा। पहले दिन तीन जून को गांव में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसी रात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें। चार जून को 21 कुंडीय यज्ञ शुरु होगा। जिसकी पूर्णाहुति छह जून को होगी। सात जून को विशाल भंडारा होगा। इस मध्य अनेक सम्मेलन भी होगें। जिसमें पर्यावरण, गौ रक्षा, युवा, बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्र रक्षा, आर्य वीर दल एवं कवि सम्मेलन होंगे। कार्यक्रम के दौरान जिले की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर अगरपाल सिंह, दुष्यंत कुमार सिंह, मनोज कुमार, प्रज्ञा आर्य, सूरजवती, बद्रीप्रसाद, प्रश्रय आर्य, मदन पाल, आदेश उपाध्याय, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें