फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाले और दुकान पर हो रहा अवैध निर्माण, सभासदों ने की शिकायत

Sat, 25 Nov 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के चूना मंडी में बनी एक दुकानदार ने अपने भवन के सामने बने सार्वजनिक नाले पर कब्जा करके निर्माण शुरू कर दिया। इसकी शिकायत सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और प्रभारी ईओ से की है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभासद मोहम्मद अनवर समेत कई का आरोप है कि चूना मंडी में दुकान स्वामी रवींद्र स्वरूप अपने भवन के सामने नाले पर और अवैध रूप से दुकान की ऊपरी मंजिल पर निर्माण करा रहा है। नगर पालिका परिषद निर्माण कार्य रुकवाने का नोटिस भी जारी कर चुकी है। फिर भी न तो नोटिस का जवाब दिया है और न ही निर्माण बंद किया है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा व प्रभारी ईओ व एसडीएम एसपी वर्मा से शिकायत कर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। फात्मा रजा के अनुसार, मामला सामने आया है। दुकान स्वामी को नोटिस दिया गया है।अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें