बिल्सी। नलकूप के लिए नि:शुल्क बिजली योजना का लाभ चाहिए तो केवाईसी कराएं। क्षेत्र के काफी किसानों ने नलकूप कनेक्शन के लिए केवीईसी नहीं कराई है। इसके लिए 30 जून को बिजलीघर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 1850 किसानों के नलकूप कनेक्शन हैं। अब तक मात्र 1000 ने ही केवाईसी कराई है। इन्हें सिंचाई के लिए बिजली नि:शुल्क तभी मिलेगी, जब वह प्रदेश सरकार की शर्तों को पूरा करेंगे। ऑनलाइन या उपकेंद्र पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। संवाद