बदायूं। सीएमओ ने आदेश दिया है कि जिला अस्पताल परिसर में कोई मरीज और तीमारदार धूम्रपान न करने पाए। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए हैं कि अपने विवेक से जुर्माना लगाएं। टीम बनाकर जिला अस्पताल की निगरानी की जाए। सीएमएस अब कमेटी गठित कर सोमवार से नियम लागू करेंगे। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि अस्पताल में अब कोई धूम्रपान नहीं कर सकेगा। अगर करता पाया जाता है तो उसको जुर्माना देना होगा। संवाद