फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाढ़ आई तो चंदनपुर समेत ढकनगला को हो सकता है खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/उझानी। जिले से होकर निकल रही गंगा और रामगंगा में बाढ़ का अंदेशा होने लगा है। क्योंकि मैदानी क्षेत्र के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी बारिश हो रही है। ऐसे में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा कछला घाट के आसपास के गांवों में चंदनपुर, पिपरौल, हुसैनपुर खेड़ा, ढकनगला, खजुरारा और सरौता गांव के इलाकों में खतरा बना रहता है। पिछले साल बाढ़ के दिनों में चंदनपुर तक पानी आ गया था। हालांकि ढकनगला, चंदनपुर, हुसैनपुर खेड़ा के पास तटबंध हैं, लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में पानी गांवों तक पहुंच जाता है। इलाके के लोगों में ढकनगला निवासी प्रेमपाल ने बताया कि करीब एक दशक से स्थिति सामान्य रही है। बाढ़ का पानी गांव की दीवारों के समीप से होकर बहता जरूर है। सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें