फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गेहूं खरीद में अनियमितता मिली तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की तैयारियों के संबंध में कार्यशाला हुई। इसमें किसानों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करने को प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। एडीएम ने कहा कि किसानों से 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। भुगतान उनके बैंक खाते में 48 घंटे में भेजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी कि अगर निरीक्षण के दौरान किसी तरह की अनियमितता मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी केंद्र प्रभारी अपने मोबाइल में किसान मित्र एप डाउनलोड कर लें। किसानों के आधार कार्ड से एनपीसीआई पोर्टल पर बैंक खाते का सत्यापन भी करा लें। केंद्रों पर एक साथ ज्यादा किसानों के गेहूं लेकर आने पर ऑफ लाइन टोकन जारी किए जाएं।
विज्ञापन

जिले में खरीद का लक्ष्य- 12500 मीट्रिक टन
बिक्री के लिए अब तक पंजीकृत किसान- 1495
अब तक खरीद- शून्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें