फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज कस्बे में भजन बजाने पर बर्फ विक्रेता को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कस्बे में मंगलवार रात ठेली पर भजन बजाने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट कर दी, जिससे कस्बे का माहौल गर्म हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मोनू मंगलवार रात बर्फ बेच कर परा मोहल्ले से निकल रहा था। मोनू का आरोप है कि तभी दूसरे समुदाय के चार-पांच युवक आए और उन्होंने भजन बंद कराने को कहा। जब उसने भजन बंद करने से मना किया तो उन्होंने पिटाई कर दी। मोनू की चीख-पुकार सुनकर कई लोग आ गए। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। इस घटना के बाद कस्बे का माहौल गर्म हो गया। तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि मोनू ने कोतवाली आकर तहरीर दी है जिस पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद

............



दातागंज में संदिग्ध हालात में मासूम की मौत

बदायूं। दातागंज कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में छह माह की बच्ची शुभन की मौत हो गई। परिवार वाले एक दूसरे पर ही बच्ची की मौत के लिए आरोप लगाते दिखे। यहां साफ नहीं हुआ कि बच्ची की मौत कैसे हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें