फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पति ने पेट में लात मारी, गर्भपात होने के बाद पांच पर रिपोर्ट

Sat, 31 Aug 2024 05:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न समेत तीन तलाक देने के मामले में पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि 50 लाख खर्च करने के बाद भी पति व परिजन दहेज में दस लाख की अतिरिक्त मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति व परिजनों ने मारपीट की। साथ ही पति ने पेट में लात मार दी जिसमें उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी सदफ इकबाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका निकाह 28 नवंबर 2023 को दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन के कस्बा गोविंदपुरी निवासी मोहम्मद साजिद के साथ हुआ था। वह जम्मू कश्मीर में बीएसएफ में तैनात हैं। आरोप है कि पिता ने 50 लाख खर्च कर निकाह किया। इस दौरान 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। जैसे-तैसे उन्होंने रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया गया। 17 जून को पति छुट्टी पर आया उन्हें जब पूरी बात बताई तो बिना सच्चाई जाने उसके पेट में लात मार दी, जिससे गर्भपात हो गया। मोहम्मद साजिद ने तीन तलाक भी दे दिया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकाने और तीन तलाक की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें