पैथोलॉजी लैब में किशोरी से दुष्कर्म: डीएनए जांच में किशोरी के सैंपल से आरोपी के नमूने का हुआ मिलान, अब बदायूं में पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में आरोपी हृदेश ने ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इसकी लगभग पुष्टि हो गई है। हालांकि पुलिस को मौखिक रूप से पता चला है कि दोनों के डीएनए सैंपल का मिलान हो गया है, डीएनए रिपोर्ट पुलिस को फिलहाल नहीं मिली है।
पंद्रह दिन पहले शहर में पैथोलॉजी लैब के कलेक्शन सेंटर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस ने बिल्सी निवासी आरोपी हृदेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। किशोरी का मेडिकल परीक्षण के दौरान डीएनए जांच को सैंपल लिया गया था। आरोपी हृदेश चार-पांच दिन बाद पकड़ा गया था। तब उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। उसी दौरान हृदेश की भी डीएनए जांच कराने के लिए सैंपल भेजा गया था। इस मामले को पुलिस गंभीरता से लिया। तुरंत दोनों सैंपल जांच को भेजे गए।