फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड: गवाह लोकेश से चार घंटे हुई जिरह, आज फिर होगी सुनवाई

Wed, 02 Sep 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बहुचर्चित एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड में मंगलवार को जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। जिला जज विवेक संगल की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान गवाह लोकेश की गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष ने करीब चार घंटे तक जिरह की। जिरह पूरी न होने के कारण अदालत ने मामले की अगली सुनवाई बुधवार के लिए तय की है। मंगलवार को गवाह लोकेश से अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने घटना और उससे जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लेकर गवाह से सवाल-जवाब किए। करीब चार घंटे तक चली जिरह के बाद भी गवाही से संबंधित सवाल पूरे नहीं हो सके। अदालत ने जिरह जारी रखने के लिए बुधवार की तारीख तय की है। अब बुधवार को बचाव पक्ष गवाह लोकेश से शेष जिरह करेगा। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ता मौजूद रहे। बता दें कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित सीबीसी प्लांट में 12 मार्च को मुख्य आरोपी अजय प्रताप ने प्लांट में घुसकर उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें