ब्लूमस स्कूल में प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी। स्रोत-संस्थान
भारत विकास परिषद की ओर से किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भारत विकास परिषद शाखा गौरीशंकर की ओर से ब्लूम्स स्कूल में समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इसमें एचपी इंटरनेशनल की टीम अव्वल रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लूमिंगडेल स्कूल की प्रिंसिपल शोभा फ्रांसिस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भारत विकास परिषद के सदस्यों ने मां सरस्वती और मां भारती के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। प्रथम चरण में सभी टीमों ने हिंदी गान प्रस्तुत किया। द्वितीय चरण में संस्कृत भाषा में सभी टीमों ने गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने इस प्रकार के आयोजन की सराहना की। प्रतियोगिता में एचपी इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, मदर्स पब्लिक स्कूल द्वितीय व केदार नाथ इंटर काॅलेज तृतीय रहा। भारत विकास परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, सचिव अजय कुमार सक्सेना, मनीष सिंघल, मुकेश गुप्ता, रविंद्र उपाध्याय, प्रमिला गुप्ता, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, विनीता सक्सेना के अलावा निर्णायक मंडल में शामिल मदन मुरारी लाल, सविता चौहान, मंजू सक्सेना, शोभा गुप्ता मौजूद रहे। संचालन डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने किया।