बदायूं। जिले में पांच दिन लगातार बारिश के बाद कच्चे मकानों पर आफत टूट पड़ी है। कच्चे मकान ढह रहे हैं। मंगलवार रात से लेकर बुधवार तक कई मकान गिर गए। हालांकि उनमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घरों में रखा सामान दब गया।
सहसवान। गांव धापड़ में बरसात और जलभराव से कच्चे मकान गिरने लगे हैं। मंगलवार रात से लेकर बुधवार दोपहर तक गांव के छोटेलाल, रक्षपाल, राजू, अजयपाल, रघुनी, चोब सिंह, रामचंद्र, बाबूराम, गंग सिंह, मदनपाल, नंदकिशोर, अशोक, रामऔतार, दानवीर, लखपत, लालाराम, नन्हे, भूप सिंह, नेमसिंह, किरणपाल, प्रेमपाल, हुकुम सिंह, हरण सिंह, विपिन, डालचंद, गुलफाम आदि के मकान गिर गए। उनके घरों में रखा सामान दब गया।
कादरचौक। गांव बमनोसी निवासी नेकसू परिवार के साथ घर के बाहर झोंपड़ी में सो रहे थे। देर रात उनका कच्चा मकान गिर गया। उसमें घर का सामान दब गया। बेहटा डंबर नगर निवासी नूर मोहम्मद और लईक अली के मकान गिर गए। वहीं, मुगर्रा जरासी निवासी धीरेंद्र सिंह का मकान ढह गया।
सहसवान के धापड़ गांव में गिरा कच्चा मकान। संवाद- फोटो : BADAUN