फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वन भूमि पर बन गए मकान...कब्जा नहीं हटवा पा रहे अधिकारी

Mon, 29 Jul 2024 06:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। भदरौल गांव के पास वन भूमि पर कब्जा करके मकान बना लिए गए हैं। यहां बने 25 से 30 भवनों के स्वामियों को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं ने कनेक्शन भी दे दिए। वन विभाग की टीम एक बार भूमि को खाली कराने के लिए गई थी, तब लोगों ने टीम को खदेड़ दिया था। कब्जे बरकरार हैं और अधिकारी पूरे प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाले हुए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कादरचौक क्षेत्र के गांव भदरौल के पास वर्ष 2010 में जनसूचना मांगने के दौरान कब्जे की बात सामने आई थी। वन विभाग ने माना कि ककोड़ा में 6.910 हेक्टेयर से अधिक और भूड़ा भदरौल में 6.705 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर लोगों का कब्जा है। लोगों ने पक्के निर्माण भी कर लिए।
भूड़ा भदरौल में 1993 में कुछ घुमंतू लोगों ने वन के अंदर पहले तंबू लगाकर रहना शुरू किया। बाद में कच्चे मकान बनाए। फिर यही मकान पक्के हो गए। साल 1995 में लोगों ने इसी पते पर अपना नाम मतदाता सूची से भी जुड़वा लिया। कुछ लोगों को आवास योजना का भी लाभ मिला। 2010 में यहां कई को लोहिया आवास भी मिले। इन्हें बिजली निगम की ओर से कनेक्शन भी दिया जा चुका है। प्रधान परमजीत सिंह राजपूत ने बताया कि यह लोग लंबे समय से यहां रह रहे हैं। वन विभाग की जमीन पर आवास हमसे पहले के प्रधानों ने बनवाए।
विज्ञापन

-
डीएफओ को कुचलने का किया था प्रयास
2006 में वन विभाग की टीम वन खंड से कब्जा हटाने के लिए भूड़ा भदरौल में उप प्रभागीय निदेशक एके कश्यप के साथ गई थी। टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। डीएफओ को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास भी किया गया। इसका मुकदमा भी लिखवाया गया।
-
कादरचौक क्षेत्र में वनों का क्षेत्रफल
ककोड़ा 108.05 हेक्टेयर
भदरौल 44.11 हेक्टेयर
उलाई खेडा 536.21 हेक्टेयर
सुंदरायन 148.47 हेक्टेयर
सिमरा 58.273 हेक्टेयर
मुगर्रा टटेई 80.13 हेक्टेयर
गंगपुर 48.16 हेक्टेयर
कादरचौक 45.73 हेक्टेयर
सिवाया हामिदपुर 30.76 हेक्टेयर

अवैध कब्जे का मामला पुराना है। वन विभाग और राजस्व की टीम गांव में जाकर सर्वे का काम करेंगी। उसके बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप कुमार वर्मा, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें