फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, विवाहिता झुलसी

विज्ञापन
दहगवां कस्बे में कमरे में जला पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। कस्बे में शनिवार सुबह एक घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इसमें 22 वर्षीय विवाहिता मुंतशा झुलस गई। घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। उसने जरीफनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दहगवां कस्बा निवासी उवैश का कहना है कि करीब तीन साल पहले उन्होंने अपनी बहन मुंतशा का निकाह पड़ोसी दानिश के साथ किया था। उन्होंने निकाह में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन उससे मुंतशा के ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह लगातार मुंतशा को परेशान कर रहे थे। उसके साथ मारपीट करते थे। शनिवार सुबह इन लोगों ने मुंतशा को जिंदा जलाकर मारने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उवैश ने पुलिस को तहरीर दी है।
इधर, मुंतशा के पति दानिश का कहना है कि पत्नी आए दिन झगड़ा करती है। उसने ही सुबह कमरे में आग लगाई, जिससे काफी सामान जलकर राख हो गया। एसओ रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें