फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलाव से घर में लगी आग, हजारों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पंचायत कछला में अलाव से घर में आग लग गई। इससे 20 हजार की नकदी समेत घरेलू सामान जल गया। नगर के वार्ड संख्या सात निवासी होतीलाल सोमवार रात घर में अलाव पर ताप रहे थे। बाकी लोग खाना खा रहे थे, तभी चारपाई पर रखी रजाई ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। इससे घर में रखा सामान रजाई, गद्दा, बर्तन, चारपाई, दो क्विंटल गेहूं, भूसा एवं पैंट की जेब में रखे बीस हजार रुपये जल गए। चीख पुकार होने पर पड़ोसियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें