फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और रिंग रोड की आस

Mon, 05 Feb 2024 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पुरानी चुंगी के पास लगे जाम में फंसे वाहन।फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। चुनावी वर्ष में जिले के लोगों को योगी सरकार के बजट से बहुत उम्मीदें हैं। शहर में इंजीनियरिंग कॉलेज और रिंग रोड की जनता काफी समय से मांग कर रही है। बिल्सी नगर में बाइपास भी प्रस्तावित है। इसके अलावा और भी कई मांगें हैं, जो जिले के विकास को रफ्तार देंगी। सोमवार को प्रदेश सरकार के बजट में जिले को उम्मीद के मुताबिक कुछ मिल सकेगा या नहीं, इस पर लोगों की टकटकी लगी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के बजट में जिले को कुछ ऐसा नहीं मिला, जिसकी यहां के लोगों ने उम्मीद लगा रखी थी, लेकिन योगी सरकार अपना बजट जारी करेगी। शहर में जाम की समस्या एक स्थायी समस्या बन चुकी है। समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारी यह भी तय करते रहे हैं कि बरेली रोड स्थित स्कूल के पास से दातागंज रोड होते हुए नया बाइपास बनाया जाए, जो उसावां, ककराला व कादरचौक रोड को जोड़ते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास निकालेगा।
यदि इस बजट में इसे धन मिल जाए, तो काफी हद तक शहर में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। शहर में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की भी मांग की जाती रही है। हर बार बजट का अभाव सामने आ जाता है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक में जमीन का सर्वे भी हुआ और रिपोर्ट भी शासन को चली गई।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने सार्थक रूप से प्रयास नहीं किए जाने के वजह से उसे पर आज तक पंख नहीं लग सके हैं। अब लोगों को इस बात की उम्मीद है कि राज्य सरकार अपने बजट में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में जिले के होनहार, मेधावी छात्रों के लिए सौगात दे सकती है।
इधर, व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बिल्सी में भी बाइपास की मांग की जा रही है। पिछले वर्ष यह बात आई थी कि शासन पर अभी धन नहीं है, लेकिन प्रदेश की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होने के कारण इस बार वहां की जनता को भी उम्मीद है। कि बिल्सी में बाइपास निकले जाने के लिए शासन द्वारा बजट में धनराशि दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें