उझानी। दिल्ली रोड पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में बाइक फिसलने से होमगार्ड प्रेमपाल घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगलाभिंड निवासी होमगार्ड प्रेमपाल सिंह (50) ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से साइकिल आने पर होमगार्ड ने उसे बचने की कोशिश की। उसी दौरान बाइक फिसलने से प्रेमपाल घायल हो गए। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। संवाद