फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए थे 40 लोग, कराए होम क्वांरटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बरेली में कोरोना पॉजिटिव निकली महिला की मौत के बाद उसके शव का गांव में बुधवार देर रात अंतिम संस्कार करा दिया गया। उसके संपर्क में आए 40 लोगों को होम क्वांरटीन किया गया है। पूरे गांव को सैनिटाइज करा दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि वे दूरी बनाए रखें। बिनावर क्षेत्र के ग्राम कुडरा निवासी एक महिला पांच दिन पूर्व बरेली में कोरोना पॉजिटिव निकली थी। दरअसल महिला की तबीयत काफी समय से खराब थी। इस पर परिवार वाले उसे बरेली ले गए थे और मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। जहां उसका सैंपल लेकर जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकली। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके शव को परिवार वालों को सौंप दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार रात सावधानी पूर्वक महिला के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। बताते हैं कि महिला के पॉजिटिव निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग उसकी और उसके परिवार वालों की हिस्ट्री खंगाल रहा था। इसमें 40 लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। साथ ही उन्हें होम क्वांरटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें