फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंग पंचमी पर धनूपुरा और भोजपुर में खेली गई होली

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। सालों पहले राजस्थान से राजपुरा जाट समाज के लोग धनूपुरा और भोजपुर में आकर बसे थे। हर साल वह राजस्थानी परंपरा से होली पांचवें दिन रंग पंचमी को मनाते हैं। शुक्रवार को धूमधाम से दोनों गांव में होली मनाई गई।
विज्ञापन


रंग पंचमी को होली का उत्सव मनाते आ रहे जाट समाज के लोगों ने शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना की और रंग खेलना शुरू किया। पूरे दिन नाचते-गाते होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। मान्यता है कि उनके समाज में पांच दिन तक लगातार होली की रस्म चलती है। प्रहलाद की कथा को जोड़ते हुए वह मानते हैं कि रंग पंचमी के दिन हिरण्यकश्यप का वध करने के बाद नृसिंह भगवान ने प्रहलाद का राज्याभिषेक किया था। इसी परंपरा के अनुरूप गांव धनूपुरा और भोजपुर में हर्षोल्लास के साथ होली का उत्सव मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें