फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पत्नी ने नशा करने से मना किया तो फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
उझानी में मृतक नन्हे के घर के बाहर जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
उझानी। गांव सकरी जंगल में पत्नी के नशा करने से मना करने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव सकरी जंगल निवासी नन्हे अहमद (40) मजदूरी करता था। नशे का लती होने की वजह से पत्नी अख्तरी से उसकी अक्सर कहासुनी होती थी। बताते हैं कि दो दिन पहले भी अख्तरी ने नन्हे को नशा करने से मना किया। इस पर वह अख्तरी पर बिफर पड़ा। मंगलवार देर शाम नन्हे गुस्से में कमरे के बजाए बरामदे में लेट गया। पत्नी कमरे में जाकर लेट गई। रात में करीब तीन बजे अख्तरी कमरे से बाहर निकलीं तो नन्हे का शव चुनरी के फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

अख्तरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। अख्तरी ने पुलिस को बताया कि नन्हे नशा करने के बाद गालीगलौज करते थे। पुलिस ने ग्रामीणों से भी घटना की जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। नन्हे ने आत्महत्या की है। उसके तीन भाई दिल्ली में काम करते हैं। नन्हे के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें