सीओ सिटी से मिले पदाधिकारी
बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी सीओ सिटी आलोक मिश्रा से मिले। फिर पदाधिकारी सिविल लाइंस थाने भी पहुंचे और अपना पक्ष रखा। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने बताया कि भविष्य में ऐसी पुनरावृति नहीं होगी। पुलिस के पहुंचने से पहले कोई भी कार्यकर्ता होटलों में छापा नहीं मारेगा। किसी भी कार्यकर्ता का उद्देश्य गलत नहीं था, जिस लड़की को पकड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ, वह कार्यकर्ता को मोबाइल छीनकर भाग रही थी, इसलिए पकड़ा था।