उ.प्र हिन्दी प्रचार समिति द्वारा सम्मानित मेधावी
बदायूं। हिन्दी प्रचार समिति की ओर से सोमवार को श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर के हाल में आईपीएस केवल खुराना स्मृति मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी विजेन्द्र द्विवेदी ने किया। एसपी सिटी ने कहा कि इसी तरह सभी विद्यार्थी अपने माता-पिता का नाम रोशन कर उच्च पदों पर आसीन होकर देश की सेवा करें। साहित्यकार अशोक खुराना ने जनपद के टॉपर्स बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी शुभकामनाएं दीं। कहा कि बच्चों को माता-पिता ने अपनी नेक कमाई व सत्कर्मों के पुण्य प्रभाव से पालन पोषण किया है। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेश कुमार सिंह, डॉ. ममता नौगरिया, समिति के सचिव षट्वदन शंखधार, पवन शंखधार, कलिका प्रसाद, काशी नाथ वर्मा, बादाम सिंह, रिजवान अख्तर, हिमांशु मिश्रा, अशोक दुबे, आदि मौजूद रहे।