फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी रोड पर टूटकर गिरा हाईटेंशन बिजली लाइन का तार...बाल-बाल बचे लोग

Wed, 09 Oct 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
वजीरगंज में बिल्सी रोड पर टूटकर गिरा हाईटेंशन बिजली लाइन का तार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कस्बे के बिल्सी रोड पर दो मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे टूटकर गिर गया। मकान मालिक सहित अन्य लोग उस समय खाली जगह में बैठे हुए थे जो बाल-बाल बच गए। इस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

बिल्सी रोड स्थित सालिक राम मार्केट के पास से सुभाष सिंह के मकान के ऊपर से 11000 की लाइन गुजर रही है। मंगलवार को करीब तीन बजे राजकुमार सिंह के मकान की खाली जगह में उनके पुत्र पूर्व प्रधान एवं अन्य लोग बैठे हुए थे। अचानक बिजली लाइन में आग लग गई। यह देख राहगीरों समेत मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच लाइन टूटकर नीचे गिर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें