फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चलती बाइक पर गिरा हाइटेंशन लाइन का तार, तीन लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव रायपुर मजरा से पुसगंवा को जाने वाले कच्चे मार्ग पर चलती बाइक पर हाइटेंशन लाइन का तार गिर गया। चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव पुसगंवा निवासी रामधुन पुत्र जवाहर लाल की सास और साला अलापुर से आए थे। वह दोनों करीब दो बजे बस स्टैंड पर उतरे थे। रामधुन उनको लेने के लिए बाइक से रायपुर मजरा पहुंचा। दोनों को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहा था कि गांव से पहले ही अचानक चलती बाइक पर सड़क के ऊपर से गुजर रही 33 हजार की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना के बाद कई लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें