फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज हवा से हाईटेंशन लाइन टूटी, 10 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 19 Mar 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चली तेज हवा के कारण नगर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कछला बस स्टैंड के निकट 250 केवीए ट्रांसफार्मर के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन आपस में टकराकर टूट गई, जिससे फीडर संख्या एक में फॉल्ट हो गया और नगर के आधे हिस्से की आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। करीब 10 घंटे तक बिजली बाधित रहने से घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो गया था, जिसे सुबह ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें